फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sri ganesh pooja in rampur

श्रीगणेश की स्तुति कर मांगा सुख-समृद्धि का वर

Sat, 19 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
sri ganesh pooja in rampur
नगर में शनिवार को भी गणेश महोत्सव की धूम रही। नगर में तीन स्थानों पर गणेश महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित कर मंगलमूर्ति का गुणगान और पूजन किया गया। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से 14वां गणेश महोत्सव के तीसरे दिन मिस्टन गंज स्थित मत्तन लाल की धर्मशाला में सुबह आरती की गई।
विज्ञापन



शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक ट्विंकल शर्मा ने गणपति महाराज की स्तुति की। इस दौरान अन्ना मराठा, राजकुमार मराठा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, मारुति मराठा, अशेष अग्रवाल, दिनकर राव मराठा, अनिल, नत्थू, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



श्री अष्ट विनायक युवा सेवा समिति की ओर से रजा टैक्सटाइल कालोनी में गणेश महोत्सव के तीसरे दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। शाम को भजन संध्या और डांडिया का आयोजन नीरज कुमार और चंद्रकला की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान अरुण, संतोष, मुकेेश, मयंक, प्रमोद, पीयूष, दीपू, अजय शर्मा, मुनिन्दर, पुनीत, स्वामी दयाल, सुरेश ध्यानी, संजय सक्सेना, मोहित शौरी, राजू, मोहित तिवारी, चित्रा, आरती, पूनम, माधुरी, ममता, सोनम, पूजा, प्रियंका, ज्योति आदि शामिल रहे। पीपल टोला में भी प्राचीन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।



इसमें शुक्रवार और शनिवार को पूजन की शुरुआत गणेश पूजा और वंदना से की गई। शिव विवाह नाटिका का मंचन किया गया। मां काली की ओर से राक्षसों के वध और क्रोधित मां काली के पैर भगवान शिव पर पड़ने की लीला का भी मंचन किया गया। इस दौरान राकेश गुप्ता, नीलम गुपता, निधि गुप्ता, भावना, राजीव, प्रिया, निक्कू, राजा, दीपांशु, विपुल, सुरेंद्र कुमा, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed