{"_id":"a3f355f692ff14084f20365b3af5eddc","slug":"sri-balaji-shobhayatra-in-milak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरा सजा है प्यारा दरबार बालाजी तू आ जाना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरा सजा है प्यारा दरबार बालाजी तू आ जाना...
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से शनिवार को बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बालाजी महाराज के जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। वहीं, श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं यात्रा में निकाली गईं कई झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं।
उधर, इस मौके पर आतिशबाजी का भी भव्य प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की पुलिस, पीएसी, फायर ब्रिगेड लगाई गई थी। इस दौरान महंत सुरेंद्र कुमार मिश्र्रा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ पशु चिकित्सालय-रेलवे स्टेशन से किया।
शोभायात्रा कई स्वागत द्वारों से होकर गुजरी। यात्रा में सबसे आगे बालाजी महाराज का पताका लिए हुए दो घुड़सवार चल रहे थे। इसके पीछे श्री गणेशजी महाराज और श्री हनुमानजी की भव्य प्रतिमा सजी थी। वहीं मनमोहक झाकियां भी शामिल रहीं। झाकियों के सबसे पीछे श्री बाला जी दरबार में बाबा का गुणगान हो रहा था।
विज्ञापन
शोभायात्रा नगर पालिका रोड से होते हुए पटवाई रोड से हाईवे पर स्थित तीन बत्ती चौराहे पर पहुंची। बाद में कल्याण मंडप पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हो गया। इस दौरान उप महंत अभिषेक मिश्रा, समिति के अध्यक्ष संजीव सक्सेना, राजीव सक्सेना कड़क, अवधेश सक्सेना, आदेश शंखधार, सुरेंद्र गंगवार, प्रदीप सक्सेना, भूपेंद्र रुहेला रहे।