{"_id":"57c336a74f1c1baf1cd505df","slug":"sportscomplex","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपने ही शहर में तैयार होंगे ‘ध्यानचंद और धोनी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपने ही शहर में तैयार होंगे ‘ध्यानचंद और धोनी’
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के सींगनखेड़ा में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स।
विज्ञापन
किसी के दिल में धोनी की तरह क्रिकेट की दुनिया में छाने की हसरत है तो किसी के दिल में साइना नेहवाल की तरह नाम रोशन करने की चाहत। शहर के युवा खिलाड़ियों की ऐसी तमाम उम्मीदों पर अभी कोच की कमी का ग्रहण लगा हुआ है।
जिला मुख्यालय पर कोच की कमी के कारण सिर्फ दो खेलों के कैंप ही आयोजित हो पा रहे हैं। लेकिन, शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों के भी प्रतिभावान खिलाड़ियों की खेल के मैदान में कुछ कर गुजरने के जज्बे को जल्द ही रामपुर से उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को खेल के मैदान में पारंगत कर विश्व पटल तक चमकाने का यह काम सीगनखेड़ा में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कांप्लैक्स से होगा। जिसका करीब साठ फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन