{"_id":"576301004f1c1b6b7f11b697","slug":"spleader-azajm-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात वाले कैराना में फैला रहे नफरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात वाले कैराना में फैला रहे नफरत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात वाले मेरठ, दादरी और मुजफ्फरनगर के बाद अब कैराना में नफरत फैला रहे हैं।
बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आजम खां बोले कि कैराना में तैयार हो रही पलायन की सूची प्रदेश सरकार को बदनाम करने की भाजपा और मीडिया मिलीजुली साजिश है। वहां ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे में पांच सितारा होटलों में बीफ बंद कराएं अथवा इस्तीफा दें।
नगर विकास मंत्री ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान चले जाने की बात कही जाती है और खुद बगैर सूचना के पाकिस्तान जाकर हाथ मिलाते हैं। उन्होंने कहा कि कैराना में सभी धर्मों के लोग प्यार-मोहब्बत से रह रहे हैं, लेकिन गुजरात वाले अब वेस्ट यूपी के कस्बे कैराना में भी नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने जनता से सवाल किया- कब तक ऐसे ही खून बहाते रहोगे? आजम खां ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगा कराने का मंसूबा बना रही है।