{"_id":"63de1792fc474c237477db66","slug":"sp-workers-welcomed-akhilesh-yadav-in-rampur-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अखिलेश ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार एक उद्योगपति को बचाने में लगी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अखिलेश ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार एक उद्योगपति को बचाने में लगी हुई
Sat, 04 Feb 2023 04:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 Feb 2023 04:08 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अन्याय चरम पर है। रामपुर में आजम खां पर सारे झूठे मुकदमे लगे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम लिए बगैर मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार एक उद्योगपति को बचाने में लगी हुई है। उद्योगपति का एक लाख करोड़ रुपये डूब गया है। उद्योगपति प्रधानमंत्री जी के मित्र भी हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुरादाबाद में पूर्व विधायक युसूफ अंसारी के बेटे की शादी समारोह में आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों का पैसा डूबने पर कई अधिकारियों को जेल भेज दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरह क्या केंद्र सरकार एसबीआई और एलआईसी के अधिकारियों को जेल भेजेगी। क्योंकि उद्योगपति गौतम अडानी को एलआईसी और एसबीआई ने ही कर्ज दिया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अन्याय चरम पर है। रामपुर में आजम खां पर सारे झूठे मुकदमे लगे हैं। अधिकारियों ने ही रामपुर में उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लोगों को वोट डालने नहीं दिया।