फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP sitting on dharna against police in Rampur

Rampur: पुलिस के खिलाफ एसपी आवास पर धरने पर बैठे सपाई, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने और दबाव बनाने का आरोप

Sun, 04 Dec 2022 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 07:28 PM IST
सार

सपा नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदाताओं पर सत्ताधारी पार्टी को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। उनकी मांग है कि जिन मोहल्लों में पुलिस तैनात की गई है हटाई जाए और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छोड़ा जाए। 

विज्ञापन
SP sitting on dharna against police in Rampur
पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे सपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में  विधानसभा के उपचुनाव में पुलिस पर एक खास वर्ग के मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाकर सपा प्रत्याशी और पार्टी के कार्यकर्ता एसपी आवास पर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि एक खास वर्ग के लोगों के मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


सपा नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदाताओं पर सत्ताधारी पार्टी को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। उनकी मांग है कि जिन मोहल्लों में पुलिस तैनात की गई है हटाई जाए और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छोड़ा जाए। इस मौके पर सपाप्रत्याशी आसिम राजा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ल सलाम, अमरीश पटेल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसपी अशोक कुमार शक्ला ने धरने पर बैठे सपाइयों से कहा कि वो बातचीत करना चाहते हैं तो  धरना समाप्त करके उनके कार्यालय में आ जाएं। सपाइयों का धरना अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed