फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP MLA Abdullah Azam Khan close aide Pradeep arrested used to run gambling

UP News: सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां का करीबी प्रदीप गिरफ्तार, चलाता था जुए का अड्डा

Thu, 17 Nov 2022 10:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दोस्तों का कुछ दिनों पहले जुआ खेलते हुए वीडिया वायरल हुआ था, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने अब्दुल्ला के दो दोस्त सालिम व अनवार को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
SP MLA Abdullah Azam Khan close aide Pradeep arrested used to run gambling
पुलिस हिरासत में प्रदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी गौतमबुद्ध नगर निवासी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन बरामद होने जुआ का अड्डा चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है और वह इन मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दोस्तों का कुछ दिनों पहले जुआ खेलते हुए वीडिया वायरल हुआ था, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने अब्दुल्ला के दो दोस्त सालिम व अनवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन भी बरामद हुई थी। इन दोनों पर जुए के अड्डे चलाने के आरोप हैं। दोनों ही दोस्त जेल में हैं। 
विज्ञापन


इस प्रकरण में शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला का एक और दोस्त गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गौतमबुद्धनगर के थाना नोजिलपार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी के अनुसार प्रदीप पहले गिरफ्तार किए गए सालिम, अनवार के साथ ही सपा विधायक अब्दुल्ला आजम का दोस्त है। प्रदीप पर जुआ का अड्डा चलाने और पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में छुपाने का षडयंत्र रचने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed