फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP has not given respect to backwards, BJP has the interest of backwards: Ghanshyam Singh Lodhi

सपा ने पिछड़ों को नहीं दिया सम्मान, भाजपा में है पिछड़ों का हित : घनश्याम सिंह लोधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
SP has not given respect to backwards, BJP has the interest of backwards: Ghanshyam Singh Lodhi
रामपुर में प्रेस वार्ता करते एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कमान जब से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में आई है, पिछड़ों का सम्मान खत्म हो गया है। ऐसे में पिछड़ों का हित सिर्फ भाजपा में है। स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि वे अवसरवादी नेता हैं और अपनी सीट बचाने के लिए सपा में गए हैं। यदि वे पिछड़ों के इतने बड़े नेता हैं और सरकारें बनाने का काम करते हैं, तो खुद मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन जाते। पिछड़ा समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है और कल्याण सिंह पिछड़ों के बड़े नेता थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल लाइंस में मीडिया से बात करते हुए घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि वे करीब बारह साल तक सपा में रहे। तब मुलायम सिंह यादव के हाथों में पार्टी की कमान थी। वे अच्छे नेता और अच्छे इंसान हैं, लेकिन जब से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में सपा की कमान आई है तब से पार्टी में गुंडे, माफिया और अराजकता फैलाने वाले तत्वों को जगह दी जाने लगी है।
विज्ञापन

कहा कि सपा के टिकट वितरण से ही जंगलराज की याद आ जाती है। ऐसे में पार्टी की नीतियों से आहत होकर और पिछड़ों के सम्मान की खातिर वे अपने पुराने भाजपा परिवार में फिर से शामिल हुए हैं। अब भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक, वीरेश सिंघल, सुनील कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed