फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   snake entered in the tent of farmers

धरना दे रहे किसानों के टेंट में घुसा सांप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
snake entered in the tent of farmers
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) का धरना जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर रविवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता गेहूं खरीद में घपले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं शनिवार रात किसानों के टेंट में सांप घुसने अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पानी भर जाने के कारण किसानों ने अपना टेंट कार्यालय की दीवार से सटाकर लगा लिया है। शनिवार की रात को किसान टेंट के नीचे लेटे थे। इस बीच जर्जर और पुरानी दीवार के सुराख से काला सांप निकलकर दरी पर आ गया। उसे देख कर किसान घबराकर टेंट से निकलकर बाहर खड़े हो गए। कुछ देर तक सांप अपना फन लहराता रहा। बाद में वह दोबारा दीवार में घुस गया। जिलाध्यक्ष बाबू अली ने आरोप लगाया कि कई साल से किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है। संबंधित अधिकारी और बिचौलिए इसका लाभ उठा रहे हैं। खरीफ 2020-21 में भी धान खरीद में घपला किया गया था। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किए गए घपले की भी कई शिकायतें जिला खाद्य विपणन अधिकारी से की गई थीं, लेकिन उन्होंने भी अभी तक जांच नहीं की है। आरोप लगाया कि घपले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी की भी भूमिका संदिग्ध है, इसलिए वह जांच कर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक गेहूं और धान खरीद में हुए घपले की जांच नहीं की जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में फहीमुद्दीन खान, नंदकिशोर, नदीम खान, प्रेम प्रकाश, प्रेमपाल अकरम खान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed