फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city project in rampur

चमचमाती सड़कों के किनारे होंगी वाई-फाई युक्त स्ट्रीट लाइटें

Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
smart city project in rampur
चमचमाती सड़कों के किनारे लगी वाई-फाई सुविधा युक्त स्ट्रीट लाइटें। निर्धारित दूरी पर महिलाओं के शौचालय और रिफ्रेशमेंट के लिए सी लॉंज। स्कूल-कालेजों और सरकारी कार्यालयों में सोलर लाइट सिस्टम। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लिफ्ट पार्किंग के साथ ही हरा-भरा शहर। जी हां, कुछ ऐसा होगा क्लीन, ग्रीन और स्मार्ट रामपुर।
विज्ञापन



शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम ने जो प्रपोजल तैयार किया है, उसमें शहर में कुछ ऐसे ही बदलाव किए जाएंगे। एक शहर जिसमें संचार, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, सुरक्षा से लेकर अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं हर शहरवासी के लिए हों।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी के रूप में एक ऐसे ही शहर की परिकल्पना की गई है। इसे साकार करने के लिए कवायद चल रही है। स्मार्ट रामपुर कैसा दिखेगा, कैसे बनेगा और इसमें क्या-क्या होगा ये सब कुछ तैयार कर लिया गया है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम शहर के भ्रमण, लोगों की राय, परिचर्चा और अफसरों के साथ हुए मंथन के बाद तीसरी बार शुक्रवार को शहर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार टीम क्लीन, ग्रीन और स्मार्ट रामपुर का प्रपोजल साथ लेकर आई, जिसे अफसरों को सौंपा गया और मंजूरी ली गई। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से टीम के साथ आए डिप्टी मैनेजर (कार्पोरेट स्ट्रेट्जी एंड बिजनेस डेवलपमेंट) अतीक एम खान ने बताया कि अब तक प्रक्रिया के आधार पर स्मार्ट सिटी के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। इसे सीडीओ को सौंपकर मंजूरी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed