फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Skill assessment exam will be held on 15 and 16 September

Rampur News: 15 और 16 सितंबर को होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Skill assessment exam will be held on 15 and 16 September
रामपुर। बेसिक स्कूलों में बच्चों के भाषा, गणित व विज्ञान में दक्षता के लिए निपुण लक्ष्य पाने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में जिले में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का निपुण मूल्यांकन टेस्ट (नेट) के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिले में 15 व 16 सितंबर को यह टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के जिले के 1596 बेसिक स्कूलों में अध्ययनरत सभी बच्चों का सरल एप के माध्यम से निपुण लक्ष्य व लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन कराए जाने का कार्यक्रम जारी हो चुका है। निपुण एसिसमेंट टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का गणित व भाषा और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का गणित व विज्ञान का आकलन कराया जाना है। टेस्ट का समय एक घंटा 30 मिनट रहेगा। कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए प्रति पांच बच्चों पर एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कक्षा चार से आठ के प्रत्येक बच्चे के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। कक्षा एक से तीन के बच्चाें के लिए एक ओएमआर शीट पर आठ बच्चों का आकलन किया जाएगा। कक्षा चार से आठ के बच्चों के लिए प्रत्येक बच्चे को अलग-अलग ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



----
निपुण एसेसमेंट टेस्ट का कार्यक्रम जारी हो चुका है। जिले में 15 व 16 सितंबर में यह परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है। -संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed