फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   six persons injures in dispute

कार के बाइक से टकराने पर विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
six persons injures in dispute
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में कार के बाइक से टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव निवासी तस्लीम कार में सवार होकर कही जा रहा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले निजाम की बाइक घर के पास खड़ी थी। जिसमें तस्लीम की कार टकरा गई। इसको लेकर दोनो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें दोनों ओर से मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें छह लोग घायल हो गए। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल फरहान, फारूक, नदीम, शुऐब, शादाब और भूरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उपनिरीक्षक शरद ने बताया कि दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed