फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sir I am still alive, the accountant showed me dead

साहब! मैं अभी जिंदा हूं, लेखपाल ने मुझे मृत दर्शा दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sir I am still alive, the accountant showed me dead
शाहबाद। साहब मैं अभी जिंदा हूं, यह देखो मेरा जीवित प्रमाणपत्र, और आपके लेखपाल ने मुझे मृत दर्शाकर मेरे डेढ़ बीघा खेत गांव के ही तीन लोगों के नाम विरासत में दर्ज कर दिए। मुझे मेरे खेत वापस दिलाइए। तहसील क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी मोहनदेई उर्फ बताशो पत्नी स्वरूपी ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की तो वह भी चकित रह गए।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार चौधरी को मोहनदेई ने अपना जीवित प्रमाणपत्र दिया, तो उन्होंने तुरंत ही हलका लेखपाल को तलब किया। लेखपाल के सामने ही मोहनदेई ने अपने आरोप दोहरा दिए। कहा कि जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने लेखपाल से उसे मृत दर्शाने वाली गलत रिपोर्ट खारिज करने और विरासत के नाम रद्द करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। यह भी आरोप लगाया कि लेखपाल ने उसे कानूनी दांवपेंच में फंसा कर उसके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। एसडीएम अशोक कुमार चौधरी ने लेखपाल को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

तहसीलदार दिनेश कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। मामले में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक जीवित महिला को मृत दर्शाकर उसकी भूमि की विरासत दर्ज करने का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत की है। इसमें महिला ने लेखपाल पर आरोप लगाया है, जिसके बाद पूरे प्रकरण को सुनकर मामले की जांच करने के तहसीलदार को निर्देश दिए गए है।
- अशोक कुमार चौधरी, एसडीएम, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed