फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sharp weapons used in family dispute, woman injured

Rampur News: पारिवारिक विवाद में चले धारदार हथियार, महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons used in family dispute, woman injured
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एक गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट हो गई जिसमें धारदार हथियार से हुए हमले में महिला घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए जिसके चलते हमलावर भाग गए। पीड़िता की ओर से घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़िता का आरोप है कि पिछले जून माह से देवर और अन्य परिजनों के बीच आए दिन विवाद होता रहा है। पीड़िता ने ससुर पर गंदी नजर रखने का भी आरोप लगाया है। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो परिवार के अन्य सदस्य एकजुट होकर उसे ही गलत ठहराने लगे। उसका यह भी कहना है कि शुक्रवार की शाम लगभग सवा पांच बजे आरिफ, रुकसार सहित अन्य परिजनों ने रास्ते में बहारे आलम और मुर्शरफ को घेर लिया और धारदार हथियार से प्रहार किया। इस दौरान वह अपने भाई को बचाने के दौरान घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed