फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven thousand commercial vehicles did not install HSRP, the department also did not take any action

सात हजार व्यवसायिक वाहनों ने नहीं लगवाई एचएसआरपी, विभाग ने भी नहीं की कोई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand commercial vehicles did not install HSRP, the department also did not take any action
रामपुर। जिले में करीब 11 हजार पंजीकृत व्यावसायिक वाहन हैं। इन सभी पर 30 सितंबर तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना अनिवार्य था लेकिन, अभी तक करीब सात हजार वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लग पाई है। वहीं ऐसे वाहनों के खिलाफ अभी तक कोई विभागीय कार्रवाई भी नहीं हुई है, जिससे वाहन स्वामी भी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी निजी व व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी थी। जिससे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट से छेड़छाड़ न की जा सके और नंबर प्लेट बदलकर किए जाने वाले अपराधों पर भी अंकुश लग सके। लेकिन, जिले में न तो व्यावसायिक वाहन स्वामी एचएसआरपी लगवाने को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं और न ही परिवहन विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई को लेकर संजीदा दिख रहा है।
विज्ञापन

जिस कारण जिले में अभी भी करीब सात हजार व्यावसायिक वाहन बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं। जिले में अभी तक करीब चार हजार व्यावसायिक वाहनों ने ही एचएसआरपी लगवाई है। हालांकि कुछ वाहन स्वामियों ने एचएसआरपी के लिए रसीद तो कटवा ली है लेकिन, प्लेट नहीं लगवाई है। एचएसआरपी न लगवाने वाले इन व्यावसायिक वाहनों में बस, मिनी बस, ट्रक, डंपर, टैंकर, जेसीबी, टैक्सी, थ्री व्हीलर समेत अन्य वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सभी व्यावसायिक वाहनों पर एचएसआरपी लगवाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिन व्यावसायिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रशेन नंबर प्लेट या बुकिंग की रसीद उपलब्ध नहीं होगी। उन व्यावसायिक वाहनों पर कार्रवाई को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सुरेंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed