{"_id":"0dcbbf197373a426a198110150467a58","slug":"set-top-box-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार घरों तक सेट टॉप बाक्स पहुंचाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार घरों तक सेट टॉप बाक्स पहुंचाना चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह में सिर्फ 15 हजार लोगों तक ही सेट टॉप बाक्स पहुंच सका है, जबकि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक शहर में 25 हजार केबल कनेक्शन हैं। दस हजार घरों तक सेट टॉप पहुंचाना मनोरंजन कर विभाग के साथ ही कंट्रोल रूम संचालकों के लिए चुनौती भरा साबित हो रहा है। एक जनवरी 2016 से केबल टीवी का डिजीटाइजेशन हो चुका है।
सेट टॉप बाक्स लगवाने का काम इन दिनों चलाया जा रहा है। सेट टॉप बाक्स लगवाने को लेकर प्रशासन और केबल आपरेटर भले ही तमाम कोशिशों में लगे हों, लेकिन हकीकत ये है कि काम में बेहद ही सुस्ती बरती जा रही है। दो माह के भीतर सिर्फ 15 हजार सेट टॉप बाक्स ही लगाए गए हैं।
सेट टॉप बाक्स न लगने का खामियाजा मनोरंजन कर विभाग को उठाना पड़ रहा है। सरकारी रिकार्ड के मुताबिक शहर में 25 हजार केबल कनेक्शनों का मनोरंजन कर अब तक आता रहा है। यानि हर माह करीब पांच लाख रुपये मनोरंजन कर विभाग को मिलता है।
विज्ञापन
अभी तक सिर्फ 15 हजार सेट टॉप बाक्स लगवाने के बाद विभाग के सिर्फ करीब 3.75 लाख रुपये आ रहा है। सेट टॉप बाक्स लगाने में बरती जा रही सुस्ती का खामियाजा मनोरंजन कर विभाग को उठाना पड़ रहा है। मनोरंजन कर अधिकारी पंकज मलिक का कहना है कि कुछ केबल आपरेटर सेट टॉप बाक्स लगवाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
अभी दस हजार सेट टॉप बाक्स लगवाए जाने हैं इसके लिए कंट्रोल रूम संचालकों से भी कहा गया है। जिला मनोरंजन कर अधिकारी पंकज मलिक का कहना है कि सेट टॉप बाक्स लगवाना न पड़े इसके लिए कुछ लोग समय बढ़ने के साथ ही इस मुद्दे के कोर्ट में जाने की बात कर रहे हैं, जोकि पूरी तरह निराधार है।