{"_id":"69a0acda419538656e08555f","slug":"security-guard-accuses-cms-of-assault-and-indecency-rampur-news-c-282-1-rmp1027-165226-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सुरक्षा गार्ड ने सीएमएस पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सुरक्षा गार्ड ने सीएमएस पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप
Fri, 27 Feb 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। डॉक्टर कॉलोनी में तैनात सुरक्षा गार्ड गौरव ने जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गौरव ने बताया कि वह अपने एक परिचित का सीटी स्कैन कराने अस्पताल गया था। आरोप है कि सीएमएस से हस्ताक्षर कराने के दौरान उन्होंने उसके गाल और कमर पर चांटे मारे और उसे गार्ड के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके कान से खून निकल आया। उसने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।
वहीं, सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना का कहना है कि गौरव मरीज से सीटी स्कैन के नाम पर 700 रुपये लेते पकड़ा गया था। रुपये दिलाने के बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया गया। संवाद