फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Secretaries of cooperative societies will not celebrate Diwali

सहकारी समितियों के सचिव नहीं मनाएंगे दिवाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Secretaries of cooperative societies will not celebrate Diwali
रामपुर। सहकारी समितियों के सचिवों की वेतन व पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने विकास भवन में नारेबाजी कर धरना दिया। सभी सचिवों ने सामूहिक निर्णय लिया कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो सचिव दिवाली भी नहीं मनाएंगे। वहीं, समिति सचिवों की हड़ताल की वजह से किसानों को खाद का वितरण भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के बैनरतले सचिव विकास भवन में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रांतीय अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश की समस्त समितियों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। ऐसे में सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मानती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और समितियां बंद रहेंगी। सरकार की उपेक्षा के चलते और वेतन नहीं मिलने के कारण समिति के सचिवों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। लिहाजा इसी वजह से समिति के सचिवों व कर्मचारियों ने इस बार दिवाली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। जिला उपाध्यक्ष हरिओम बाबू ने कहा कि बैंक हमें तत्काल अनुदान नहीं देता है। पीसीएफ समितियों को समय से कमीशन, पल्लेदारी, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाएं भी सरकार की ओर से नहीं दी जाती हैं। नतीजतन वेतन बाधित होता है। उन्होंने समितियों के कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की तरह से वेतन दिलाने एवं पदोन्नति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, राजेंद्र शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र चौहान, विक्रम सिंह, ओमकार सिंह, रामवीर सिंह, वीर सिंह, दुर्गा प्रसाद, वीरपाल गंगवार, महेश कुमार मौर्य, कमर रजा खां, खालिद रजा खां, फिरोज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed