फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second monday of sawan

जलाभिषेक के लिए सजे शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
second monday of sawan
मिलक में हाईवे से गुजरता कांवड़ियों का जत्‍था।

विज्ञापन
 सावन माह के दूसरे सोमवार पर हजारों शिवभक्त और कांवड़िये शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए जिले के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सजावट से लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं के इंतजाम पूरे कर लिए गए। रठौंडा, पंजाबनगर व भमरौआ स्थित शिव मंदिरों में बैरिकेडिंग भी लगा दिए गए। दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए हजारों कांवड़िये रविवार रात तक शहर  पहुंचते रहे। 

सावन माह के दूसरे सोमवार पर इस बार कांवड़ियों की अधिक भीड़ रहेगी। तीन दिन से लगातार गुजर रहे कांवड़ियों के बेड़े से इसका अंदाजा हो रहा है। कई बार सावन माह में पांच सोमवार होने के कारण पहले व दूसरे सोमवार पर अधिक भीड़ नहीं होती है।  लेकिन, इस बार चार सोमवार होने के कारण दूसरे सोमवार पर भी कांवड़ियों की अधिक भीड़ रहेगी। दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट के लिए बुधवार से तो हरिद्वार के लिए सोमवार से बेड़े जाने लगे थे। जबकि शनिवार को कई डाक कांवर के बेड़े भी हरिद्वार के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


 सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर जिले के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध शिव मंदिरों में पंजाबनगर के ओउम नागेश्वर महादेव  मंदिर, भमरौआ के श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर और रठौंडा स्थित शिव मंदिर  पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। मंदिर समिति व ट्रस्ट द्वारा बैरिकेडिंग लगा दिए गए।   कांवड़ियों के विश्राम से लेकर जलाभिषेक तक के लिए व्यवस्था कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed