फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SDM suspended the accountant who filed a report in the caste certificate.

Rampur News: जाति प्रमाणपत्र में रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
SDM suspended the accountant who filed a report in the caste certificate.
टांडा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे जाति प्रमाणपत्र बनवाने के प्रकरण में रिपोर्ट लगाने वाले संबंधित लेखपाल कुंदन सिंह को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2022 का है। सुमित ने स्वयं को टांडा तहसील के ग्राम सेडू का मझरा का निवासी बताते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन किया था। जांच में आवेदन के साथ लगाए गए आधार कार्ड और ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। ग्राम प्रधान ने ऐसे किसी प्रमाणपत्र के जारी होने से साफ इन्कार किया था।
जांच में यह भी सामने आया कि सुमित ने जनसेवा केंद्र प्रभारी फहीम अहमद और रिजवान खां के साथ मिलकर फर्जी मोहर व हस्ताक्षर तैयार कराए और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 21 अप्रैल 2022 को जाति प्रमाण पत्र हासिल किया, जिसका बाद में दुरुपयोग भी किया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर लेखपाल कुंदन सिंह ने थाने में सुमित, फहीम अहमद और रिजवान खां के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब उस मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम राजकुमार भास्कर ने जाति प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने वाले तत्कालीन लेखपाल कुंदन सिंह को निलंबित कर दिया है। एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित कुमार जेल जा चुका है और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस को अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed