{"_id":"66a2e2d5f34faa2fa70a8da4","slug":"sdm-expressed-displeasure-over-lack-of-medicine-distribution-rampur-news-c-282-1-rmp1006-126506-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दवा वितरण में कमी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दवा वितरण में कमी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
Fri, 26 Jul 2024 05:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
टांडा। एसडीएम अनुराग सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। रजिस्टर में मरीजों के नाम न लिखने पर और दवा वितरण में लापरवाही मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी और पाया कि प्रभारी डॉ. सतवीर सिंह जिला मुख्यालय गए हैं और अन्य डॉक्टर ड्यूटी पर हैं। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीज पंजीकरण तालिका की जांच कर जब उन्होंने दवा वितरण का रजिस्टर जांचा तो पाया कि उसमें कुल देखे गए 128 मरीजों में से मात्र 40 मरीजों को दवा दी गई है और जिनको दवा दी गई है उनके भी नाम और पता या रजिस्ट्रेशन नंबर नोट नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं परिसर में खुले में लगे ट्रांसफार्मर को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने के निर्देश दिए।
एसडीएम अनुराग सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के दो प्राथमिक व एक कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से प्रश्न भी पूछे। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरा, प्राथमिक विद्यालय रतुआ नगला तथा कंपोजिट विद्यालय चंदूपुरा का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने विद्यालय की रसोई को भी देखा और बेहतर सफाई की नसीहत दी। कई विद्यालयों में सफाई की अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। संवाद