फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   school will open uptill 9 to twelth

रामपुर में कक्षा 9 से 12 तक के लिए खुलेंगे स्कूल, किशोरों का होगा टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
school will open uptill 9 to twelth
रामपुर। रामपुर जिले में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। इस दौरान स्कूलों में ही टीकाकरण शिविर लगाकर किशोरों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाएंगे, जबकि कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले जिले के सभी 250 राजकीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन हाईस्कूल इंटर कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं लगेंगी। सभी स्कूलों में 15 साल से अधिक और 18 साल से कम आयु वाले किशोर चाहे वह किसी भी कक्षा में पढ़ता हो, उसका टीकाकरण कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि इन स्कूल कालेजों में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की 61 टीमें बनाई गईं हैं। जो प्रतिदिन 61 स्कूलों में जाकर किशोरों का टीकाकरण करेंगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह टीकाकरण वाले दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्कूल कालेज में उपस्थित रहकर किशोरों का टीकाकरण कराएंगे। अगर कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित प्रधानाचार्य, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी होगी। टीकाकरण कराने वाले सभी किशोर छात्र-छात्राओं को अगले दिन अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed