फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   school will close today

सर्दी का सितम जारी,आज भी बंद रहेंगे12 वीं तक के स्कूल

Thu, 19 Jan 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
school will close today
ठंड में आग जलाकर हाथ तापते युवक।अमर उजाला

विज्ञापन

 कड़ाके की ठंड का सितम बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 12 वी तक के सभी स्कूलों को गुरुवार को भी बंद रखने का एलान किया है।                               

कड़ाके की ठंड का दौर बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार की तरह बुधवार को भी दिन की शुरुआत जबर्दस्त ठंड से हुई।  सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था जिससे कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर गए। तापमान भी काफी नीचे आ गया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई वहीं ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। बुधवार की सुबह से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट रही।
विज्ञापन


आकाश में काले बादल छाए रहने से दिन में भी ठंड महसूस की गई। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वाहनों को फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं ट्रेनों की रफ्तार थमने से ट्रेनें विलंब से रामपुर से होकर गुजरीं। दिन भर सर्द हवाएं चली, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़। दोपहर में मौसम साफ हुआ और धूप भी निकल आई,लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया था। धूप भी लोगों को ठंड से राहत नही दिलवा पाई। शहर की सड़कों पर शाम होने के बाद से ही सन्नाटा पसर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग खासे परेशान दिखे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्री गंतव्य जाने के लिए ट्रेन और बस का इंतजार करते हुए नजर आए।  कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को भी सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि जिले भर में 12 वी तक के  सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त सभी स्कूल ठंड की वजह से बंद रहेंगे। उन्होंने बीएसए एसके   तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि कड़ाके की          ठंड की वजह से 12 वीं तक के स्कूलों में गुरुवार को भी अवकाश करने का आदेश दिया है। यदि कही कोई स्कूल खोला जाता है तो प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed