फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   savitri became pradhan of saidnagar

सावित्री बनीं सैदनगर की प्रधान

Wed, 05 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर रामपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सावित्री देवी सैदनगर ग्राम पंचायत की प्रधान चुन ली गईं। उन्होंने अपने निकटम प्रत्याशी बीना को 212 वोट से पराजित कर दिया। जीत के बाद सावित्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विजयी जुलूस भी निकाला गया।

सैदनगर ब्लाक कार्यालय में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी जय स्वरूप भटनागर और निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र विष्ट की देखरेख में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान ब्लाक में गहमागहमी सुबह से ही जारी रही। करीब दो घंटे की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


घोषित परिणाम केमुताबिक सावित्री को 785 वोट मिले,जबकि उनकी निकटतम प्रत्याशी बीना को 573 वोट मिले। इस तरह सावित्री 212 वोट से जीत गईं। इसके अलावा जावित्री को तीन वोट मिले। बाकी दो उम्मीदवार संगीता और खुशबू तो अपना खाता ही नहीं खोल पाई। सावित्री की जीत के बाद जश्न मनना शुरू हो गया। यहां पर सावित्री को फूल मालाओं से लाद दिया गया। बाद में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र विष्ट ने जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed