फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   save invirment on earth day

स्कूलों में मनाया गया पृथ्वी दिवस, बच्चों ने पेंटिंग व अन्य माध्यमों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
save invirment on earth day
मिलक/रामपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग व अन्य माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

दयावती मोदी अकादमी में वाटिका विंग में विश्व पृथ्वी दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने पेंटिंग बनाई और क्राफ्ट के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने अपने पंजे से पेड़ की आकृति बनाकर पेड़ों को न काटने की अपील की। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. सुमन तोमर और वाटिका विंग की प्रधानाध्यापिका सुनीता भसीन ने बच्चों को पेड़ों के महत्व को बताया। साथ ही जल संरक्षण और प्रदूषण न फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मिलक के हेरीटेज चिल्ड्रेन एकेडमी में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रीना दुबे ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में एक पौधा रोपित करने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प भी लिया। जयंत, ललित अंशिका अर्श, तनिशा, हर्षिता, अभिनव, साक्षी आदि ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर एलआर कुशवाहा, अनुष्का विश्नोई, सुभ्रा भारद्वाज, करन शर्मा, दुर्गा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर द रेडिएंस स्कूल में भी पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए प्रतियोिगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कविताएं , ग्रीन ट्री और ग्रीन ड्रेस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर हर्ष रस्तोगी, आशुतोष जोशी, विश्वास सक्सेना आदि मौजूद रहे।

दीक्षित कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च रामपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर और पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं सहित विजय सिंह, विमल मोहन पांडे, रजत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed