{"_id":"674a190b3073432b340e2aa4","slug":"sanitation-workers-demand-increase-in-salary-rampur-news-c-282-1-smbd1029-134816-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सफाईकर्मियों ने की वेतन में बढ़ोतरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सफाईकर्मियों ने की वेतन में बढ़ोतरी की मांग
Sat, 30 Nov 2024 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
मसवासी। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है जिसमें सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग की है।
शुक्रवार को अपनी मांगों पर सफाई कर्मचारी नगर पंचायत परिसर में जमा हुए। सफाईकर्मियों ने अधिशासी अधिकारी सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगर पंचायत के समस्त ठेका कर्मियों को एक वर्ष पूर्व के शासनादेश की दरों पर वेतन दिया जा रहा है जबकि सरकार ने दो बार शासनादेश जारी कर ठेका सफाईकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। सफाईकर्मियों ने नए शासनादेश की दरों पर वेतन भुगतान की मांग की है।
आधे से अधिक ठेका सफाईकर्मियों का अभी तक पीएफ खाता नहीं खोला गया है जबकि संस्था लगातार सफाईकर्मियों के वेतन से पीएफ की कटौती कर रही है। जिसके लिए सभी कर्मियों का पीएफ खाता खोलना सुनिश्चित किया जाए। ठेका सफाई कर्मियों का ईएसआई कार्ड नहीं बनाया गया है। जिसके कारण सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए सभी ठेका सफाईकर्मियों का ईएसआई कार्ड बनवाया जाए। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गर्म वर्दी और जूतों की आवश्यकता है। समय रहते गर्म वर्दी और जूतों की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को सफाई उपकरण फावड़े, गमबूट, ग्लब्स, हेलमेट व परातें आदि की समय से व्यवस्था की जाए। उसके साथ ही सफाई व्यवस्था में लगे वाहन ट्रैक्टर ट्राॅलियां, जेसीबी, टेंपो आदि की मरम्मत कराई जाए।
ठेका सफाई कर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सरजीत वाल्मीकि, राहुल कश्यप, दिनेश वाल्मीकि, मुकेश कुमार, करन वाल्मीकि, नितिन वाल्मीकि, नरेश दिवाकर, अनीता वाल्मीकि, सोमपाल वाल्मीकि और छिद्दन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।