{"_id":"56e85e764f1c1b62478b4591","slug":"samajwadi-vikas-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की कथनी-करनी में अंतर नहीं : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की कथनी-करनी में अंतर नहीं : चौहान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
सपा की कथनी-करनी में अंतर नहीं : चौहान
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के चार साल पूरे होने की खुशी में आयोजित समाजवादी विकास दिवस में सपाइयों ने एक सुर में चार साल में कराए गए कार्यों को गिनाया। सभी ने सरकार के कामकाज की सराहना की। जिले के प्रभारी मंत्री मूलचंद्र चौहान ने कहा कि सपा ने चुनाव में जो वादे किए थे, सभी पूरे कर लिए हैं। पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने वर्ष 2017 में होने वाले चुनाव में लोगों से फिर बहुमत दिलाने का आह्वान किया।
सपा सरकार के मंगलवार को चार साल पूरे हो गए। इस खुशी में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी स्थल पर हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री मूलचंद्र चौहान ने कहा कि 2012 में जब सरकार बनी तो मुश्किल हालत थे। सपा सरकार ने विकास की गति को बढ़ाया। छात्रों को लैपटॉप देकर तकनीकी से जोड़ा।
उन्होंने रामपुर में हुए विकास की भी खूब सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल भी किसानों को मुआवजा दिया था। गन्ना किसानों के बकायों का भुगतान कराया जाएगा। सपा नेता नसीर खां ने किसानों की समस्याओं के समाधान की बात कही। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले का चहुंमुखी विकास कराया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक विजय सिंह, एमएलसी घनश्याम लोधी, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अजहर अहमद खां, डीसीबी चेयरमैन सलीम कासिम, अब्दुला आजम खां, फसाहत अली खां शानू, शाहवेज खां मौजूद रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वमी, सीडीओ अमित किशोर, एडीएम एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।