फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   samajwadi vikas divas in rampur

मेले में दिखाई गई समाजवाद की तस्वीर

Wed, 16 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
samajwadi vikas divas in rampur
मेले में दिखाई गई समाजवाद की तस्वीर - फोटो : amarujala
प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के चार साल की उपलब्धियों की झलक रामपुर के नुमाइश मैदान में सरकारी महकमों ने दिखाई। सभी विभागों ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों को बताया। स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार के मंगलवार को चार साल पूरे हो गए। चौथी वर्षगांठ को समाजवादी विकास दिवस के रूप में मनाया गया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर विकास मंत्री आजम खां के शहर में भी ये कार्यक्रम धूमधाम से मना। मुख्य कार्यक्रम पनवड़िया स्थित कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी के मैदान में आयोजित किया गया। यहां मंच से सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया, वहीं मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों का गिनाईं।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, डूडा, उद्यान विभाग, महिला कल्याण विभाग, आईसीडीएस, गांधी आश्रम, जिला सेवा योजन विभाग, पंचायत राज विभाग, नेडा, तंबाकू नियंत्रण एवं धूम्रपान कमेटी समेत अन्य विभागों ने स्टाल लगाए। स्टाल को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी खुद निगरानी में लगे थे। लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। माडल भी पेश किए गए। स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मूलचंद्र चौहान ने स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed