{"_id":"f115bd72d8e213a542175e21e66056f8","slug":"salyute-to-tiranga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे को दी सलामी, गूंजा वंदे मातरम्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे को दी सलामी, गूंजा वंदे मातरम्
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में 67वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। गांधी समाधि पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने ध्वजारोहण करते हुए देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने देश के वीर जवानों को भी याद किया। साथ ही देश को मिली आजादी को बरकरार रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान वंदे मातरम् और जय हिंद की गूंज से नगर और देहात के क्षेत्र गुंजायमान रहे। गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को मुख्य समारोह गांधी समाधि पर हुआ। यहां पर घने कोहरे के बीच विभिन्न स्कूलों की प्रभात फेरियां पहुंची,जहां नगर विकास मंत्री ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को देश की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी बहुत ही मुश्किलों से मिली है उस आजादी को अब हमें बहुत संभाल कर रखना होगा। कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का है कि हम अपनी जिम्मेदारी को कबूल करें।
विज्ञापन
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गांधी समाधि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर साइकिल रेस, क्रास कंट्री रेस और प्रभात फेरी में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। क्रास कंट्री रेस में राहुल ने पहला, अमरेश ने दूसरा व गोकुल सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में आरती सागर ने पहला, ज्योति ने दूसरा व निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके सात ही प्रभात फेरी में माध्यमिक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने पहला, जैन कालेज ने दूसरा व हरि इंटर कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बेसिक वर्ग में कमरलका स्कूल ने पहला, इंदिरा जूनियर हाईस्कूल दूसरा, प्राथमिक विद्यालय हजतरपुर तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर एसपी साधना गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी के साथ ही पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद आदि मौजूद रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में भी ध्वजारोहण हुआ।