फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   salini and prrrti became teej queen

शालिनी और प्रीति के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
salini and prrrti became teej queen
रामपुर। भारत विकास परिषद और लायंस क्लब ऑफ रामपुर सम्राट की ओर से हुए हरियाली तीज महोत्सव में महिलाएं सावन के गीतों पर थिरकतीं रहीं। नृत्य के अलावा गीत, सरप्राइज गेम, हाउजी आदि में भी धमाल मचाया। तीज क्वीन का चुनाव किया गया। देर तक हरियाली तीज की मस्ती में महिलाएं खोई रहीं।
विज्ञापन

बाम्बे पैलेस होटल में भारत विकास परिषद की ओर से हुए हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सावन की मल्हार के साथ क्लासिक नृत्य में भी महिलाओं ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। शालिनी चावला तीज क्वीन चुनी गईं। रनर अप रीता शर्मा रहीं। आयोजन महिला संयोजिका सुमन गुप्ता और सह संयोजिका मीनू गुप्ता ने किया। मिथिलेश राजपूत, वीरांगना मांगलिक, सोनम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल एवं रेनू गुप्ता को पुरस्कृत किया। वैवाहिक वर्षगांठ के उपहार भी वितरित किए गए। बबिता चौहान, गीता अग्रवाल, सतनाम चावला, राशि अग्रवाल, सपना अग्रवाल, जगन्नाथ चावला, माधव गुप्ता, अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, उमेश रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, डाक्टर पीके राजपूत, अमर सिंघल, अभय कुमार, अरुण कुमार, डाक्टर अजय सिंघल, डाक्टर मुक्ता सिंघल, डाक्टर अनिल कुमार, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजीव मांगलिक, लोकपति सक्सेना, सतीश सक्सेना, ब्रजेश गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, विकास पांडेय, वीना शर्मा, सरिता विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, लायंस क्लब रामपुर सम्राट की ओर से होटल रेडियंस पार्क में हरियाली तीज पर्व मनाया गया। हरियाली तीज में महिलाएं आकर्षक परिधान पहनकर शामिल हुईं। कपल गेम, हाऊजी, वन मिनट गेेम का महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ राजस्थानी गीतों पंजाबी भांगडे़ पर जमकर नृत्य किया। लक्की ड्रॉ के माध्यम से तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें प्रीति अग्रवाल विजेता और नेहा गर्ग रनर रहीं। कार्यक्रम संयोजिका वंदना गुप्ता और शालिनी अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। नवनीत गुप्ता, मनोज आर्य, विनोद कांबोज, संजीव अग्रवाल, मनोज गर्ग, दीपक गोयल, प्रभात अग्रवाल, आशा गोयल, नीतू गुप्ता, प्राची गुप्ता, अनीता अग्रवाल, रेनू कांबोज, सुमित अग्रवाल, सचिन गोयल, नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed