फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   saheedi diwas celebrated

स्वार मे मनाया गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
saheedi diwas celebrated
स्वार (रामपुर)। गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस गुरु श्री तेगबहादुर साहिब जी गुरुद्वारे में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब से आए रागी जत्थे ने गुरुजी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। दिनभर छबील व लंगर चलता रहा। बाजपुर मार्ग स्थित श्री गुरु तेगबहादुर साहिब सिंह सभा में श्री अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस पंजाब से आए बाबा अजायब सिंह एवं बाबा निर्मल सिंह गोरखा की देखरेख में शुरू हुआ। शहीदी दिवस पर अखंड पाठ रखा गया।
उत्तराखंड के नानकसर बाजपुर से आए बाबा प्रताप सिंह और नवाब गंज से आए बाबा अनूप सिंह ने गुरुजी की महिमा का बखान किया। पंजाब से आए रागी जत्थों के मुखी भाई अमरजीत सिंह,रागी सुखदेव सिंह सुख ने गुरु श्री अर्जुन देव जी महाराज के जीवन व उनकी शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मौजूद रही। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर सिख संगत ने छबील लगाकर लोगों को जलपान कराया।गुरुद्वारे में दिनभर अटूट लंगर चलता रहा।छबील लगने के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।इस दौरान हरवीर सिंह,हरेंद्र सिंह,शीतल सिंह, मनोहर सिंह, सुखदेव सिंह,जरनैल सिंह, अवतार सिंह,मनजीत सिंह ढींढसा, चरनजीत सिंह, बाबा कैप्टन सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू ,महेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed