फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sabad and kijtan on prakasotave

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकली प्रभात फेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
sabad and kijtan on prakasotave
रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस स्थित बीपी कालोनी में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 12 नवंबर तक नियमित प्रभात फेरी निकालकर गुरु की महिमा का गुणगान होगा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी की शुरुआत बीपी कालोनी स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से हुई। यहां से प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार पहुंची जहां पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा ने दर्शन सिंह, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सेवा सिंह एवं जत्थेदार प्रभात फेरी सरदार महेंद्र सिंह गोल्डी को सिरोपा पहनाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। उसके पश्चात गुरुद्वारा रोड होते हुए प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची। यहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह ने मुख्य ग्रंथी एवं जत्थेदार को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। यहां से प्रभात फेरी दर्शन सिंह खुराना के घर की गली से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभात फेरी में सबद कीर्तनी जत्था द्वारा कीर्तन एवं गुरुवाणी का गुणगान किया गया। जगह-जगह प्रभात फेरी का रास्ते में स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में काफी संख्या में बुजुर्ग, पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में दर्शन सिंह खुराना, गुरचरण सिंह आहूजा, ओंकार सिंह, हरीश अरोड़ा, महेंद्र सिंह गोल्डी, राधेश्याम अरोड़ा महेंद्र कुमार, पपींदर सिंह, गुलशन कुमार अरोड़ा , धनवंत सिंह सुरेंद्र सिंह, विंदर पाल सिंह, अमर जीत सिंह, रविंद्र सिंह जसमीत सिंह, जोगिंदर सिंह ,रमेश पाल सिंह, इकबाल सिंह, गुरदेव सिंह, चरण मासी, रणजीत कौर, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed