{"_id":"c07886a99d2dae5c42fa00b9eaaadfee","slug":"rrs-celebrets-their-anual-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी संस्कृति और संस्कारों को न भूलें स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी संस्कृति और संस्कारों को न भूलें स्वयंसेवक
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की वीर सावरकर शाखा के वार्षिकोत्सव में
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। साथ ही इस मौके पर
स्वयंसेवकों से अपने संस्कारों को न भूलने की सीख दी गई। राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ की ओर से लगाई जाने वाली शाखाओं का इन दिनों वार्षिकोत्सव
मनाया जार हा है।
इसी क्रम में रविवार को वीर सावरकर शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने आसन का प्रदर्शन किया। साथ ही शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सह जिला बौद्धिक जगपाल सिंह ने कहा कि समय परिवर्तन शील है। परिवर्तनशील दौर में युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को पीछे छोड़ते जा रही है, जो कि चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को न तो अपनी संस्कृति को भूलना चाहिए और न ही संस्कारों को भूलना चाहिए। संस्कृति एवं संस्कार को अपनाकर ही देश व समाज की तरक्की की जा सकती है। इस मौके पर पर्जन्य कुमार जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षा की। उन्होंने स्वयंसेवकों से एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।
इस मौके पर रामशंकर, जंग बहादुर, सुरेश ध्यानी, विवेक अग्रवाल, अरुण कुमार, विनीत, अजय कुमार, केशव, सोमपाल, निखिल, जागेश्वर दयाल दीक्षित आदि रहे।