{"_id":"616725028de22334491cdd66","slug":"route-will-be-diverted-from-16-to-25-due-to-hunar-haat-rampur-news-mbd406076584","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर हाट के चलते 16 से 25 तक रहेगा रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर हाट के चलते 16 से 25 तक रहेगा रूट डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नुमाइश ग्राउंड में 16 अक्तूबर से शुरू होने वाले हुनर हाट के दौरान हाईवे पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही नो एंट्री की भी व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था जारी कर दी है।
अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से 16 से 25 अक्तूबर तक हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा। हुनर हाट पनवड़िया स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित किया जाएगा। हुनर हाट को लेकर प्रशासन की ओर से जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे से लेकर नुमाइश मैदान तक पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हुनर हाट के आयोजन में किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया है। पुलिस ने हाईवे पर रूट डायवर्ट करने के साथ ही नो एंट्री जोन भी बनाए हैं। इस दौरान कोसीपुल, मालगोदाम, शहजादनगर जीरो प्वाइंट, भमरौआ पुलिया, जौहर पुलिया, केमरी पुलिया, पहाड़ी गेट और बरेली गेट को नो एंट्री प्वाइंट बनाया है। इसमें चार बजे से रात्रि 11 बजे तक नो एंट्री रहेगी। इसके साथ ही बरेली से आने वाली रोडवेज बसें शहजादनगर जीरो प्वाइंट से भमरौआ रोड होती हुई बरेली गेट से रोडवेज पर जाएंगे। वहीं, मुरादाबाद से आने वाली रोडवेज भी इसी मार्ग से वापस जाएंगे। बिलासपुर से आने वाला भारी वाहन जौहर पुलिया से भमरौआ रोड होते हुए शहजादनगर जीरो प्वाइंट से हाईवे पर भेजा जाएगा। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि यह नो एंट्री पॉइंट और रूट डायवर्ट शाम चार बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगा।