फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Route of roadways buses will also change from tonight

Rampur News: आज रात से रोडवेज बसों का भी बदल जाएगा रूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Route of roadways buses will also change from tonight
रामपुर। सावन में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के रेले हाईवे से गुजर रहे हैं। इसके चलते पूरा हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। शिवरात्रि व सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर हाईवे पर 17 जुलाई तक रूट डायवर्जन किया गया है। हाईवे पर बड़े वाहन जैसे ट्रक, लोडर, प्राइवेट बसें आदि का आवागमन बंद है। हाईवे की एक लेन में कांवड़िये गुजर रहे हैं और एक लेन में छोटे वाहन जैसे कार, बाइक, ई-रिक्शा आदि को गुजारा जा रहा है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज बसें भी हाईवे से गुजारी जा रही हैं। हालांकि, शुक्रवार रात आठ बजे से रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सावन में 15 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व है। 17 को सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसे में कांवड़ियों का गंगाघाटों से जल लेकर लौटने का सिलसिला जारी है। जिले के कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट आदि गंगा तीर्थों के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं। शनिवार से उनके लौटने का सिलसिला शुरू होगा। वहीं बरेली, पीलीभीत आदि जिलों के कांवड़िये गंगा घाटों से जल लेकर रामपुर से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर कांवड़ियों की काफी संख्या है। शहर में जीरो प्वाइंट व शहजादनगर बाइपास के बीच यातायात पुलिस ने कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन



भारी वाहनों का ये है रूट
रामपुर से मुरादाबाद जाने व वहां से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को शाहबाद, बिलारी मार्ग से होकर निकाला जा रहा है। इसी प्रकार बरेली के भारी वाहनों को शाहबाद से आंवला, अलीगंज होते हुए गुजारा जा रहा है। हल्द्वानी-रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहनों को बिलासपुर गेट से होकर गुजारा जा रहा है। वहीं रामपुर से हल्द्वानी-रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहन इसी रूट से होकर गुजर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली जा रहे हैं।

-मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा होते हुए दिल्ली को भेजा जा रहा है।

-रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाइपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाइपास पुल की साइड से शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली भेजा जा रहा है।


-हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर से होकर गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed