फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rodra bilas sugar mill

युवाओं की नियुक्ति के लिए भाकियू गरजी

Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/ रामपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rodra bilas sugar mill
सोमवार को बिलासपुर की रुद्रबिलास चीनीमिल में नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग को लेकर जीएम से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता।

विज्ञापन

भाकियू ने सेवानिवृत्त कर्मियों को डयूटी पर रखकर कार्य न कराने तथा युवाओं को मौका देने की मांग को लेकर सोमवार को मिल के प्रधान प्रबंधक का घेरावकर घंटों मिल में धरना प्रदर्शन किया। पूरे दिन चली वार्ता के कारण आज किसी भी आवेदक का इंटरव्यू भी नहीं हो सका। शाम को उम्र में छूट का प्रस्ताव मिल के एमडी को भेजने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। इंटरव्यू मंगलवार को होंगे।

ज्ञात हो कि रुद्रबिलास चीनी मिल प्रशासन ने शासन के आदेशानुसार रिक्त विभिन्न दस तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। जिनके साक्षत्कार 26 व 27 दिसंबर को होना निर्धारित थे। उक्त पदों पर पर काम कर चुके सेवानिवृत करीब डेढ सौ लोगों ने इस बात का एतराज किया था कि नई भर्ती न कराकर उन्हें ही उक्त पदों पर तैनात करके काम कराया जाए। जबकि, मिल प्रशासन ने उन्हें तकनीकी प्रमाणपत्र हीन बताकर काम पर रखने से मना कर दिया था। कर्मियों ने भाकियू के बैनर तले सोमवार को मिल परिसर में जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह की अध्यक्षता में धरना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

मिल प्रशासन के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान साक्षात्कार को गठित छह सदस्यीय कमेटी आवेदकों का इंतजार ही करती रही। किसानों ने किसी भी आवेदक को साक्षत्कार के लिए अंदर जीएम कार्यालय में मिल के प्रधान प्रबंधक डीपी सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, मिल के एमडी के प्रतिनिधि एस एन सिंह समेंत सभी सदस्य बैठे रहे। दोपहर बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जीएम कार्यालय में पहुंचकर जीएम से मिला और पुराने कर्मियों को ही डयूटी पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन व मिल फैडरेशन ने दस प्रतिशत रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। सेवानिवृत लोग भले ही काम अच्छी तरह जानते हैं, मगर उनके तकनीकी प्रमाण पत्र नहीं है। इसलिए वह उन्हें नहीं रख सकते। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक भी हुई। बाद में किसानों ने जीएम, सीडीओ आदि को अपने बीच धरना स्थल पर दरियों पर बैठा लिया। कर्मियों ने तर्क दिया कि सरसवां मिल में पुराने लेेग रखे        गए हैं। बाद में तय हुआ के कि सरसवां ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उम्र में छूट देते हुए रखा है।


जीएम ने कहा कि वह भी एमडी को पत्र भेजकर उम्र में छूट देकर काम पर रखने का अनुरोध करेंगे। इसी बात पर धरना खत्म हो गया। जीएम ने कहा कि एमडी को पत्र भेज दिया गया है, मगर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया विधिवत ही होगी। मंगलवार को सभी के साक्षात्कार होंगे। धरना देने वालों में शिवदेव सिंह, जगदीश सिंह, अब्दुल हसन पाशा, जगवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, साहब सिंह, इल्यास हुसैन, रामउहग़ृह यादव, डज्ञ रोशन लाल अरोरा, जसबंत सिंह, गुरुप्रताप सिंह, राजमन्नी यादव, अमरजीत सिंह, हीरा लाल यादव, हरपाल सिंह, शाहिद अली खां, रामविलास आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed