फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   roadways buses move to words uttarakhand anD delhi

दिल्ली और उत्तराखंड में भी शुरू हुआ उत्तर प्रदेश परिवहन बसों का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
roadways buses move to words uttarakhand anD delhi
रामपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों का संचालन राज्य के अंदर ही सीमित कर दिया था,लेकिन अब पाबंदियों को हटाकर बुधवार को यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों का संचालन दिल्ली और उत्तराखंड राज्य में भी शुरू किया गया।जिसके बाद बुधवार दोपहर दो बसों को देहरादून रवाना किया गया।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने 29 अप्रैल से रोडवेज बसों के अन्य राज्यों में आवागमन पर रोक लगा दी थी, लेकिन राज्य के अंदर चलने की अनुमति दी थी। इससे दूसरे राज्य को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दिल्ली और उत्तराखंड राज्य को जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों का संचालन अब दिल्ली और उत्तराखंड राज्य में भी शुरू किया गया। इसके बाद रामपुर डिपो की दो बसों को देहरादून रवाना किया गया।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि बुधवार दोपहर दूसरे राज्य में बसों के आवागमन का आदेश प्राप्त हुआ था।इसके बाद तीन बजे दो बसों को देहरादून रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed