फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways buses did not ply on the highway, ban on entry of cars in the city

Rampur News: हाईवे पर नहीं चलीं रोडवेज बसें, शहर में कारों के प्रवेश पर भी लगी रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses did not ply on the highway, ban on entry of cars in the city
रामपुर। सावन के छठे सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक को देखते हुए रविवार से हाईवे पर रोडवेज बसों का भी आवागमन बंद कर दिया गया। हाईवे की एक लेन पर कांवड़िये और दूसरी लेन पर दोनों तरफ के कार-बाइक व हल्के वाहन चले। बसें अजीतपुर बाईपास से शाहबाद होकर गुजारी गईं। वहीं कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बरेली व मुरादाबाद से शहर में आने वाली कारों के प्रवेश पर भी रोक लगा दिया गया। केवल बाइक सवारों को गुजरने की इजाजत दी गई। सोमवार को जलाभिषेक के बाद यातायात बहाल कर दिया जाएगा।हाईवे पर एक लेन में चल रहे वाहनों की वजह से कई बार जाम की स्थिति बनी। जीरो प्वाइंट और शहजादनगर बाईपास पर दोपहर 12 बजे के आसपास जाम लग गया था। यातायात पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे करके आगे बढ़ाया। इधर, कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के भीतर से गुजरने वाली सड़क पर कार आदि वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। केवल बाइक सवार लोगों को इस सड़क से गुजरने की अनुमति रही। कार आदि अन्य वाहन ज्वालानगर में राम रहीम पुल के ऊपर से गुजारे गए। बरेली-मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को अजीतपुर बाईपास से रामरहीम पुल से होकर शहर के अंदर प्रवेश दिया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ के दृष्टिगत हाईवे पर रोडवेज बसें नहीं चलाई गईं। मुरादाबाद की ओर से कुछ बसें हाईवे पर पहुंची तो उनको अजीतपुर बाईपास से शाहबाद की ओर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्थिति को देखते हुए दिन में यातायात खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


बसों के बदले रूट से यात्री हुए परेशानडायवर्जन की वजह से रोडवेज बसों का रूट बदल गया। मुरादाबाद व बरेली को जाने वाली बसें शाहबाद से होकर गुजारी गईं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। साथ ही किराया भी अधिक देना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड पर कई यात्री लोकल में बस न मिलने से परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन मार्गाें से गुजारे गए भारी वाहन

-बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली को गुजारे गए।

-मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा गया।

-रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास पुल की साइड से शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला, बुलंदशहर होकर दिल्ली भेजा गया।

-रामपुर से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन शाहबाद, बिलारी होकर गुजारे गए। इसी प्रकार मुरादाबाद से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को बिलारी से शाहबाद होकर भेजा गया।

-बरेली जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से आंवला, अलीगंज होते हुए गुजारा गया। हल्द्वानी रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर गेट से होकर गुजरे। रामपुर से हल्द्वानी-रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहन इसी रूट से होकर गुजरे।


-हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed