{"_id":"57d30c014f1c1b255631aed7","slug":"roadraise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार के पेट में सरिया घुसेड़कर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार के पेट में सरिया घुसेड़कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा रामपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
मृतक हेमंत वर्मा का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात टैंकर चालक ने रोड रेज में बाइक सवार युवक के पेट में सरिया घुसाकर मार डाला। बाद में उसके शव को रौंदता हुआ टैंकर भगा ले गया। बाइक सवार दूसरे दोस्त ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम बादली निवासी बैंक कर्मी राजेन्द्र वर्मा का पुत्र हेमंत वर्मा (27) अपने मित्र सनी (17) के साथ बाइक पर नगर पालिका के सामने खड़ा हुआ था। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार युवक गिर गए। जिससे गुस्साए युवकों ने टैंकर का पीछा किया तथा क्षेत्र के गांव सरकथल में जाकर बाइक टैंकर के आगे लगा कर रोक दी। दोनों ने जब बाइक में टक्कर मारने का विरोध किया तो टैंकर चालक गुस्से से आग बबूला हो गया दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। इसके बाद टैंकर चालक का गुस्सा और भड़क गया।
आरोप है कि उसने हेमंत के पेट में टैंकर से निकाल कर सरिया घुसेड़ दी। हेमंत लड़खड़ाता हुआ गिर गया। उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर युवक के ऊपर ट्रक चढ़ाता हुआ भाग गया। बाइक सवार के साथी सनी ने हेमंत के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दढ़ियाल के इंद्रा कालोनी निवासी दिलीप का बेटा बंटी गांधी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। सुबह चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर सैफनी के मोहल्ला कोठी निवासी पप्पू अहमद उर्फ बडडे का बेटा बाबू (20) मकैनिक का कस्बे में ही काम करता है। बाइक से जाते वक्त वाहन ने टक्कर मार दी।