{"_id":"57fa9d394f1c1b212128de50","slug":"road-construction-ahro-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में चंदा करके बनाई जा रही 70 करोड़ रुपये की लागत की सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में चंदा करके बनाई जा रही 70 करोड़ रुपये की लागत की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
रविवार को बिलासपुर में कारसेवा से रोड का निर्माण करते विधायक संजय कपूर। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर से अहरो-शीशगढ़ रोड सरकार ने नहीं बनाई। पूरे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की बातें चल रही हैं, लेकिन जब अहरो-शीशगढ़ रोड को जाकर देखते हैं तो सैकड़ों लोग कारसेवा में जुटे हैं और सड़क बना रहे हैं। करीब सत्तर करोड़ लागत के स्टीमेट वाली यह बीस किलोमीटर की रोड
\अभी विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में ग्रामीण तकरीबन 12 किलोमीटर बना चुके हैं। कितना रुपया खर्च हो गया, किसी को नहीं पता।
अहरो रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से तमाम प्रयास करने के बाद भी ग्रामीण हारकर खुद जुटे हैं। विधायक संजय कपूर ने छह बार विधानसभा में मुद्दा उठाया, सड़क तब भी नहीं बनी।
विज्ञापन
इस सड़क को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों जब स्टीमेट तैयार कराया तो वह करीब 70 करोड़ की लागत का था। सवाल यह है कि जो सड़क सत्तर करोड़ में बनकर तैयार होती इसे ग्रामीण चंदा करके बनाने में जुटे हैं। कोई गिट्टी ला रहा है, तो कोई कोलतार, किसी ने रोड रोलर दिया है। करीब सात मीटर चौड़ी यह सड़क दस किलोमीटर तक बन चुकी है, इसमें तीन किलोमीटर कोलतार बिछाई जा चुकी है। लेकिन किसी के पास लेखा जोखा नहीं है कितना रुपया खर्च हुआ।
विज्ञापन