{"_id":"609c10308ebc3e8d93251662","slug":"rewarded-accused-of-murderous-attack-on-congress-leader-mutiur-rahman-arrested-sent-to-jail-rampur-news-mbd388842885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान पर जानलेवा हमले का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान पर जानलेवा हमले का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
टांडा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू पर जानलेवा हमले में वांछित चल रहे पांच हजार के ईनामी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में वांछित चल रहे सात आरोपियों में से अब तक दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
05 मई की रात मुतीउर्रहमान खां जब रात्रि करीब दो बजे वापस अपने घर रामपुर लौट रहे थे, तब दानिश अंसारी सहित सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में मुतीउर्रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं उन्हें बचाने आए साथियों को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में घायलों को रामपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके भाई जकीउर्रहमान ने सात लोगों के विरुद्ध टांडा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले ही दिन एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
लेकिन अन्य आरोपी दानिश अंसारी, जुनैद अंसारी, रियाज अंसारी, शौकत अंसारी, शरीफ और राहत घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस की पकड़ में नहीं आए तो पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने भागे हुए सभी छह लोगों पर पांच पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने सूचना पर ग्राम लालपुर से उक्त घटना में वांछित आरोपी राहत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खा बबलू पर हमले में आरोपी एक और अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य पांच आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।