फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   request to azajm kha

आजम अंकल! बच्चों को दरिंदों से मुक्ति दिलाएं

Tue, 20 Sep 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी /रामपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
request to azajm kha
केमरी में छात्रा की हत्या के बाद रॉयल पब्लिक स्कूल के बच्चे न्याय मांगते हुए। अमर उजाला

विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा की रेप के बाद हत्या की घटना से बड़े ही नहीं बच्चे भी दहल गए हैं। सोमवार की सुबह कुछ बच्चों ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। अभिभावकों के समझाने पर ही वे स्कूल गए। वहीं, स्कूलों में हुई शोकसभाओं के दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से अपील की कि आजम अंकल! हम बच्चों को इन दरिंदों से मुक्ति दिला दीजिए। हमें न्याय चाहिए चाहिए।  

केमरी नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार को वह काम करने गया था। घर पर उसकी आठ साल की पुत्री व अन्य परिजन थे। परिजनों ने अपराह्न करीब दो बजे पुत्री को मोहल्ले की एक दुकान पर कोई सामान लेने के लिए भेजा था। आरोप है कि मोहल्ला तकिया निवासी गल्ला व्यापारी छुट्टन का बेटा छोटू (25) बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया था। आरोप है कि छोटू ने अपने चचेरे भाई फूल की मदद से बच्ची के साथ रेप किया था और बाद में उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना को लेकर तनाव फैल गया था। कई जिलों को फोर्स बुला लिया गया था। मृतका के पिता की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसका कलेजा कांप उठा। अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, स्कूली बच्चे भी इस घटना के बाद से सहम गए हैं। अभिभावकों के समझाने के बाद बच्चे स्कूल तो गए मगर इस शर्त पर पापा या मम्मी हमें आप ही छोड़कर आएंगे और आप ही लेकर आएंगे। सोमवार को केमरी के रॉयल पब्लिक स्कूल, जनता जूनियर हाईस्कूल, एमए रायल पब्लिक स्कूल, न्यू जूनियर हाईस्कूल, एन ए जूनियर हाई स्कूल समेत तमाम विद्यालयों में शोक सभाएं हुई, जिसमें छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed