{"_id":"619a87160ce1713ce17e2406","slug":"report-on-six-including-the-husband-shot-dead-by-a-farmer-over-an-old-dispute-rampur-news-mbd4101744167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद को लेकर ग्रामीण को मारी गोली, प्रधान पति समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद को लेकर ग्रामीण को मारी गोली, प्रधान पति समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। पुराने विवाद को लेकर धुरयाई गांव में एक ग्रामीण को गोली मार दी। गोली लगने के बाद ग्रामीण को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले में घायल के बेटे की ओर से प्रधानपति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के धुरयाई गांव में पुराने विवाद ने नया रंग ले लिया। गांव के विजयवीर की ओर से गांव के प्रधान पति नरेश, भारत सिंह, रिंकू, हरी सिंह, चंद्रबाबू और हरस्वरूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि आरोपियों ने एक राय मशवरा होकर उसके पिता पान सिंह (45) को दबोच लिया और उस दौरान आरोपी रिंकू ने गोली मार दी। गोली लगने से उसके पिता गंभीर होकर गिर पड़े। जानकारी मिलते ही परिजन मौके की ओर से दौड़ पड़े। परिजन आननफानन ग्रामीण को शाहबाद सीएचसी ले आए। उधर, गोली लगने की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी संजय तोमर घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में सूचना पाकर सीओ ओमकार नाथ शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। उधर, सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
भूमि विवाद कारण बताया जा रहा दोनों पक्षों के बीच
शाहबाद। गोली लगने से घायल हुए पान सिंह और आरोपी प्रधानपति नरेश के बीच भूमि विवाद बताया जा रहा है। जिसको लेकर यह घटना घटित हुई है।