फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against 29 for stone-pelting in Nabiganj Jadid, seven arrested

नबीगंज जदीद में मारपीट-पथराव में 29 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सात गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 29 for stone-pelting in Nabiganj Jadid, seven arrested
शाहबाद। नबीगंज जदीद गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी निकालने के दौरान दो समुदायों के बीच मारपीट-पथराव हो गया। घटना में पुलिस ने 23 लोगों को नामजद करते हुए 29 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नबीगंज जदीद में झांकी निकाली जा रही थी। झांकी निकालने के लिए संबंधित लोगों ने पुलिस-प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अनुमति मांगी थी, लेकिन इस प्रार्थना पर अनुमति दिए जाने के आदेश नहीं हुए थे। आरोप है कि इस दौरान गांव में अनवार के बेटों का झांकी निकाल रहे लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे निकल आए और पथराव शुरू हो गया। जिसमें पांच लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मौके से सात लोगों इकरार, इदरीश, जाकिर, रामनिवास, विनेश, मोहम्मद आरिफ और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में अंकुर शर्मा, इकरार, इदरीश, जाकिर, रामनिवास, विनेश, जगदीश, राकेश, गुड्डू, अमरपाल कोहली, भूरे, अनिल, अंकित पांडे, रामकिशोर, इस्लाम नवी, जाबिर, सद्दाम, मोहम्मद आरिफ, शौकत, अनिल, त्रिलोकी, दिलीप पांडे, पुष्पेंद्र पांडे को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 336, 186, 353, 188 आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पांच आरोपी हैं सगे भाई
पथराव और मारपीट के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट में कई आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए इकरार, इदरीश, इस्लाम नवी, जाबिर और जाकिर सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस करती रही गश्त
झांकी का जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हो गया था। पथराव की घटना के बाद तीस के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज हो गई। इस घटना के बाद से गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि पुलिस दिन भर गश्त करती रही।

एसडीएम के नियमनुसार जांच लिखने को समझ बैठे अनुमति
क्षेत्र के नबीगंज जदीद गांव में जुलूस निकालने का विरोध किया गया। इस विरोध में दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ। झांकी निकालने को लेकर अंकुर शर्मा, रामौतार, राकेश, राजू और राहुल ने झांकी निकालने के लिए अनुमति बीस अगस्त को मांगी थी। एसडीएम ने अनुमति पत्र पर कोतवाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिख दिया। उपरोक्त लोग इसी को अनुमति मान बैठे। पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed