{"_id":"67c4bdbac81e3feab80d0219","slug":"report-against-seven-smugglers-in-the-encounter-in-peepli-forest-rampur-news-c-282-1-smbd1029-140757-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीपली वन में हुई मुठभेड़ में सात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीपली वन में हुई मुठभेड़ में सात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 03 Mar 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पीपली वन से खैर की लकड़ी की तस्करी कर ले जा रहे वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुईं मुठभेड़ के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिलकखानम पुलिस ने तस्करों के नामों का खुलासा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 20 फरवरी को हुई थी, अभी तक पुलिस एक भी नामजद तस्कर नहीं पकड़ सकी है।
20 फरवरी की रात पीपली वन से कुछ तस्कर खैर की लकड़ी काटकर नौ बाइकों पर लाद ले जा रहे थे। सूचना वन रेंजर मुजाहिद हुसैन को मिली तो उन्होंने वन दारोगा गौरव चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। गौरव टीम के साथ पीपली वन पहुंचे थे। गांव बुढ़ानपुर के रास्ते वन तस्कर बाइकों पर लादकर खैर की लकड़ी को ले जा रहे थे। वन कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जबाव में वन कर्मियों ने भी फायरिंग की तो वन तस्कर बाइकों पर लदी खैर की लकड़ी को छोड़कर फरार हो गए थे।
वन कर्मियों ने लकड़ी को बरामद कर सलारपुर चौकी ले आए थे। मामले में अब पुलिस ने तस्करों को चिह्नित किया और रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों में जसवंत सिंह उर्फ जस्सी निवासी कंगनगढ़ी, देवू निवासी गुलाब का मझरा, सुखविंद्र सिंह सुक्खी निवासी अज्जूवाला, सोनू और गुरुमेल निवासी कंगनगढ़ी, अमर जीत उर्फ उमरी और जोगी निवासी झून्नी का मझरा जिला ऊधमसिंह नगर शामिल हैं। मिलकखानम इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।