फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   report against mill manager

मिल के अध्यासी और सहायक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट 

Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
करीमगंज की राणा शुगर फैक्ट्री किसानों के करीब 60 करोड़ रुपये दबाकर बैठ गई। कई नोटिस के बाद भी जब भुगतान नहीं किया तो मिल के अध्यासी और सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट कराई है।इससे पहले भी एक और रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। 
विज्ञापन


राणा शुगर फैक्ट्री ने पेराई सत्र 2015-16 में रामपुर गन्ना सहकारी समिति, मिलक, बदायूं, बिलारी, चंदौसी और मुरादाबाद  गन्ना सहकारी समिति के माध्यम से किसानों का 38.92 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था।
विज्ञापन


मिल को गन्ना मूल्य के 89.51 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। लेकिन, मिल अभी तक सिर्फ 30 करोड़ रुपये का भुगतान कर सकी है। मिल पर किसानों के करीब 60 करोड़ रुपये बकाया है। शासनादेश के मुताबिक 14 दिन के भीतर गन्ने का भुगतान करना होता है, जबकि, मिल एक महीने पहले बंद हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और जिला गन्ना अधिकारी की ओर से मिल को भुगतान के लिए कई नोटिस भेजे गए। भुगतान न करने का मामला शासन में भी पहुंचा। रामपुर समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी की ओर से शाहबाद कोतवाली में शुक्रवार को  शासनादेशों और डीएम के टैगिंग आदेशों का उल्लंघन और किसानों को भुगतान न करने के आरोप में मिल के अध्यासी गुरबख्श सिंह, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) वीरेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 120 बी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed