{"_id":"681917f55f11f466030d4156","slug":"repair-work-completed-kosi-bridge-open-for-two-wheelers-rampur-news-c-282-1-rmp1001-144947-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मरम्मत कार्य पूरा, दोपहिया वाहनों के लिए खुला कोसी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मरम्मत कार्य पूरा, दोपहिया वाहनों के लिए खुला कोसी पुल
Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल। कोसी पर बना जर्जर पुल अब मरम्मत के बाद दोबारा खुल गया है। सोमवार शाम छह बजे से पुल पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। पुल पर मरम्मत कार्य बीते पांच अप्रैल से शुरू हुआ था और 45 दिनों में कार्य पूरा कर लिया गया।
हालांकि, बस, ट्रक, डंपर जैसे भारी वाहनों के लिए अभी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अभी पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट्स की मजबूती के लिए अभी पानी की तराई का कार्य किया जा रहा है। नगर के बीच बहती कोसी पर बना यह पुल करीब 50 वर्ष पुराना है।
एस कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार सलीम ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए कार्य की गति तेज की गई थी। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को निर्धारित समय से पहले ही पूरा किया गया।