{"_id":"59039abf4f1c1bc12cc0c18d","slug":"repair-of-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे का ब्लॉक लेकर आधा ट्रैक बिछाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे का ब्लॉक लेकर आधा ट्रैक बिछाया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
पटरियां बदली जा रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद टूट 290 मीटर ट्रैक को बदलने के लिए शुक्रवार को दो घंटे का ब्लाक लेकर पटरी बिछाई गई। 260 मीटर के चार पैनल बदल दिए गए हैं, अभी 260 मीटर के चार पैनल और बदले जाएंगे। इसके लिए भी कल या परसों ब्लाक लिया जाएगा।
राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद कोसीनदी के पुल से रामपुर मिलान तक 290 मीटर ट्रैक उखड़ गया था। जिसे तत्काल पुरानी लाइनों से जोड़कर ठीक कर दिया गया और काशन से ट्रेनों को निकाला जा रहा था। पंद्रह दिन हो चुके हैं, नई पटरी नहीं बिछाई जा सकी थी। इंजीनियरिंग विभाग को ब्लाक नहीं मिलने के कारण दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दो बार में दो घंटे का ब्लाक मिला। सुबह 11.20 से 12.20 तक और 1.20 से 2,20 बजे तक मिले ब्लाक में 260-260 मीटर के चार पैनल बदले गए। 1040 मीटर पैनल बदल दिए गए। अभी 260 मीटर के चार पैनल और बदले जाने हैं। इसके लिए अभी भी ब्लाक लेने की जरूरत है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ब्लाक लेने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। 20 किलोमीटर से बढ़ाकर काशन 30 किलोमीटर का कर दिया गया है। पीडब्लूआई एसके भार्गव ने बताया कि ब्लाक मिलने पर ही अब बचे पैनलों को बिछाया जाएगा।
विज्ञापन