फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   reevaluation of result of cbse term -1 will soon

सीबीएसई: टर्म -1 परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
reevaluation of result of cbse term -1  will  soon
रामपुर। सीबीएसई की टर्म-1 परीक्षा के परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन संबंधित स्कूल के माध्यम से होगा जिसका परिणाम टर्म-2 की परीक्षा के परिणामों की घोषणा के आसपास घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल 10 वीं और 12 वीं की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। सभी छात्र-छात्राओं को उनके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण घोषित कर दिया था लेकिन, इस बार कहीं कोरोना संक्रमण के कारण फिर से परीक्षा में कोई अड़चन न पड़े, इसके लिए सीबीएसई ने दो टर्म में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। सीबीएसई का मानना था कि अगर किसी वजह से दोनों टर्म की परीक्षा संभव नहीं हुई तो एक टर्म में आए अंकों के आधार पर ही परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से टर्म-1 की परीक्षा दिसंबर माह में कराई गई थी जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। अंकतालिका भी स्कूलों को भेज दी है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब सीबीएसई ने विद्यार्थियों को परिणाम से संतुष्ट न होने पर पुनर्मूल्यांकन कराने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed