{"_id":"62094fb30c9f4820b66bae97","slug":"red-card-to-60-thousand-persons-rampur-news-mbd418793762","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिव्यवस्था की आशंका के चलते 60 हजार लोगों को जारी किए रेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिव्यवस्था की आशंका के चलते 60 हजार लोगों को जारी किए रेड कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर रामपुर पुलिस और प्रशासन स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। जिले में शांतिभंग की आशंका में 60 हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। साथ ही मुचलकों से पाबंद किया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर उनके मतदान केंद्र या क्षेत्र में कोई हरकत हुई, तो उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। वहीं, पुलिस ने 251 लोगों को जिला बदर किया है।
जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे लोग चिह्नित किए हैं। जिनसे शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है। इनमें पुराने अपराधी, चुनावी विवाद में पूर्व में शामिल रहे लोग, सियासी खेमें से जुड़े कुछ विवादित लोग व सांप्रदायिक घटनाओं मे लोग शामिल हैं। इस दौरान जिले में 60 हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। इन लोगों को चेतावनी देते हुए रेड कार्ड जारी किए हैं। कार्ड में इन्हें इनके इलाके व आसपास के इलाकों में किसी तरह की घटना के लिए जिम्मेदार करार देने की चेतावनी दी गई है। साथ में मतदान के दिन बेवजह इधर उधर न घूमने की हिदायत दी गई है। इन पर पुलिस की भी नजर रहेगी। साथ में खुफिया टीमें भी इनकी जानकारी लेती रहेंगी। इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में लोगों को वे हिचक और किसी के दबाव में न आकर मतदान करने की अपील की है। पुलिस ने स्वतंत्र होकर मतदान करने का विश्वास दिलाया है।